भाजपा नेता के श्रीगंगानगर-जयपुर के ठिकानों पर ED की छापेमारी: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे, भाई और पत्नी नगर परिषद चेयरमैन रहे – Sriganganagar News

भाजपा नेता के श्रीगंगानगर-जयपुर के ठिकानों पर ED की छापेमारी:  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी थे, भाई और पत्नी नगर परिषद चेयरमैन रहे – Sriganganagar News


राजस्थान भाजपा के नेता और शराब कारोबारी अशोक चांडक के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी है। चांडक के श्रीगंगानगर और जयपुर के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह 5 बजे ईडी की टीमें पहुंची थीं।

.

चांडक ने साल 2018 में कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनकी पत्नी और भाई भी श्रीगंगानगर नगर परिषद की चेयरमैन रहे हैं।

चांडक परिवार जून 2025 में भी चर्चा में आया था। उन्होंने रोहित गोदारा गैंग के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि गैंग ने उनसे 30 करोड़ की फिरौती मांगी है।

घर, ऑफिस और ट्रस्ट समेत कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, ED की कई टीमों ने श्रीगंगानगर में एक साथ कई ठिकानों पर रेड की। अलग-अलग टीमें अशोक चांडक के शिवा वाइन, चंद्रकला चैरिटेबल ट्रस्ट के ऑफिस में पहुंची थी। चांडक के शहर के निकुंज विहार और जवाहर नगर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहां भी जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार ED की टीम ने जयपुर के वैशाली नगर में अशोक चांडक के रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की है। वहां भी कारोबार से जुड़े डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है।

क्यों हुई ED की छापेमारी?

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग या आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े मामले में की जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। टीमें विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

अब देखिए- ED की कार्रवाई की 2 PHOTO

अशोक चांडक के घर पर रेड के दौरान ईडी के अधिकारियों किसी को भी घर के अंदर-बाहर नहीं जाने दे रहे हैं।

अशोक चांडक के घर पर रेड के दौरान ईडी के अधिकारियों किसी को भी घर के अंदर-बाहर नहीं जाने दे रहे हैं।

प्रवर्तन निदेशालय की टीमें 2 गाड़ियों में 17 जुलाई की सुबह भाजपा नेता के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंची थी।

प्रवर्तन निदेशालय की टीमें 2 गाड़ियों में 17 जुलाई की सुबह भाजपा नेता के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित घर पहुंची थी।

रोहित गोदारा ने मांगी थी 30 करोड़ की फिरौती

साल 2025 में 17 जून को अशोक चांडक के बिजनेस पार्टनर आशीष गुप्ता पर फायरिंग हुई थी। इसके बाद अशोक चांडक और उनके बेटे राघव चांडक को रोहित गोदारा और हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी भरे कई कॉल आए थे।

कॉल करने वालों ने 30 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। फिर 24 जून को राघव के मोबाइल पर भेजे गए एक मैसेज में आशीष गुप्ता पर हुई फायरिंग का जिक्र किया गया।

इसमें गैंग से जुड़े कुछ लोगों के नाम लिखे गए। इसके बाद अशोक चांडक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

….

ये खबर भी पढ़िए…

बीकानेर में घी व्यापारी के ऑफिस पर ED का छापा:तिरुपति मंदिर के प्रसाद के लिए घी सप्लाई किया था, पुलिस को टीम ने लौटाया

बीकानेर में ED की टीम ने करीब एक महीने पहले घी व्यापारी मोहनलाल आशीष कुमार अग्रवाल के ऑफिस पर रेड की। जानकारी के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में लड्‌डू प्रसाद से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई थी। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *