पुणे में जहरीली शराब पीने से 15 की मौत: CM फडणवीस ने जांच के आदेश दिए, अब तक 8 लोग हिरासत में

पुणे में जहरीली शराब पीने से 15 की मौत:  CM फडणवीस ने जांच के आदेश दिए, अब तक 8 लोग हिरासत में




महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई है। ये मौतें हडपसर, फुगेवाड़ी, दापोडी और पिंपरी इलाके में हुई हैं। पुलिस और राज्य आबकारी विभाग ने जॉइंट कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक अवैध शराब कारोबारी भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि शराब में मेथनॉल हो सकता है। पुलिस बोली- पांच लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई, जांच जारी स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया है कि प्रतिबंधित हाथ भट्टी की जहरीली शराब पीने से इन लोगों की मौत हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता तथा पूर्व महापौर योगेश बहल ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस का कहना है कि 5 लोगों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। लेकिन मृतकों में कई लोगों को मौत से पहले चक्कर आया था, जिससे जहरीली शराब की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *