पठानकोट में हेरोइन सहित 2 सगे भाई गिरफ्तार: ड्रग मनी भी बरामद, पुलिस को देख फेंकने लगे लिफाफा; अमृतसर के रहने वाले हैं दोनों – Pathankot News

पठानकोट में हेरोइन सहित 2 सगे भाई गिरफ्तार:  ड्रग मनी भी बरामद, पुलिस को देख फेंकने लगे लिफाफा; अमृतसर के रहने वाले हैं दोनों – Pathankot News




तारागढ़ पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान न्यू परमानंद श्मशान घाट के पास से दो संदिग्ध युवकों को काबू कर उनके कब्जे से हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं और अमृतसर जिले के गांव भोआ फतेहगढ़ के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार एएसआई सुरिंदर सिंह के नेतृत्व में तारागढ़ पुलिस की टीम गांव ‘नवां परमानंद’ की ओर गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी श्मशान घाट के सामने पहुंची, तो वहां दो युवक खड़े दिखाई दिए। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास से नशा और नकदी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को देख फेंकने लगे लिफाफा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के अनुसार, पुलिस पार्टी को अपनी ओर आता देख आरोपियों में से एक संदीप सिंह ने घबराहट में अपनी पैंट की दाईं जेब से एक प्लास्टिक का लिफाफा निकालकर जमीन पर फेंक दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को मौके पर ही घेरकर काबू कर लिया। इसके बाद जमीन पर फेंके गए लिफाफे को कब्जे में लेकर ‘नारकोटिक्स ड्रग्स डिटेक्शन किट’ से जांच की गई, जिसमें से 25 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। तलाशी लेने पर बरामद हुई ड्रग मनी पुलिस के मुताबिक आरोपी संदीप सिंह की पैंट की जेब की तलाशी लेने पर 1,040 रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी यह हेरोइन कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने की योजना थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *