पठानकोट में हार्डवेयर शॉप में लगी भीषण आग: कूलर में हुआ शॉर्ट सर्किट, लाखों का सामान जला; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू – Pathankot News
सुजानपुर के डिफेंस रोड स्थित चचेली अड्डे पर आज सुबह एक हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान के भीतर रखा करीब डेढ़ से दो लाख रुपए का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि वे सुबह शटर खोलकर बाहर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान दुकान में लगे कूलर में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते, आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। दुकान के भीतर आग की लपटें देखीं प्रत्यक्षदर्शी राजीव शर्मा ने बताया कि वे मौके से गुजर रहे थे तभी उन्होंने दुकान के भीतर आग की लपटें देखीं। दुकानदार बाहर अखबार पढ़ रहे थे, इसलिए उन्हें शुरुआत में आग लगने का पता नहीं चला। आग इतनी ते थी कि शटर खुला होने के बावजूद अंदर जाना संभव नहीं था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू राजीव शर्मा के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात फायरमैन उमेश कुमार ने बताया कि टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। फायरमैन उमेश ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का मुख्य कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, क्योंकि बाहर की तारों में भी आग के निशान देखे गए हैं।
Source link

