युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पर्यटकों पर हमला: नासिक में मनचलों ने बाइक से 15 किमी तक पीछा किया, चलती कार में तोड़फोड़ की

युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पर्यटकों पर हमला:  नासिक में मनचलों ने बाइक से 15 किमी तक पीछा किया, चलती कार में तोड़फोड़ की




महाराष्ट्र के नासिक में घूमने गए एक पर्यटक परिवार पर मनचलों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। परिवार ने इसका विरोध किया तो 8-10 युवकों ने परिवार को घेर लिया। महिला का परिवार किसी तरह कार से वहां से भागा। इसके बाद आरोपियों ने बाइकों से कार का पीछा किया और लाठी-डंडों, रॉड और बेसबॉल स्टिक से उन पर जानलेवा हमला किया और चलती कार में तोड़फोड़ की। परिवार ने किसी तरह जान बचाई। वारदात सोमवार की शाम करीब 6 बजे की है। इस मामले में पुलिस ने 8 युवकों को अरेस्ट किया है। एक अन्य की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *