जालंधर में अकाली दल ने एडीसी को सौंपा मांगपत्र: ‘सतलुज’ फिल्म दोबारा रिलीज करने सहित तीन मांगें रखीं,बोले- सरकार निकाले समाधान – Jalandhar News
जालंधर में विभिन्न सिख प्रतिनिधि संगठनों ने एडीसी अमनिंदर कौर बराड़ को एक मांगपत्र सौंपा। इसमें ‘सतलुज’ फिल्म को दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने सहित तीन प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गईं।
सतुलज फिल्म के रोक पर सिख संगठन में नाराजगी संगठनों ने बताया कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन और कार्यों पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ पर बिना किसी स्पष्ट कारण के प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रतिबंध से सिख समुदाय में नाराजगी है। उन्होंने सरकार से फिल्म पर लगे प्रतिबंध को हटाकर इसे दोबारा रिलीज करने की मांग की।
मांगपत्र सौंपने वालों में शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत), इंटरनेशनल पंथक दल, यूनाइटेड अकाली दल, बेगमपुरा खालसा राज पार्टी और पंथक आजाद ग्रुप के प्रतिनिधि शामिल थे।
तीन मांगो को लेकर अकाली दल ने दिया ज्ञापन शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने मांगों का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि पहली मांग बंदी सिंहों की तत्काल रिहाई है। दूसरी मांग फिल्म ‘सतलुज’ पर लगे प्रतिबंध को हटाकर उसे दोबारा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी करना है। तीसरी मांग जसवंत सिंह खालड़ा हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।
सरकार इन मांगो का समाधान निकाले संगठनों ने मौजूदा सरकार से सिख समुदाय से जुड़े लंबित मामलों में न्याय सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की। गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि सरकार को इन मांगों पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए ताकि सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान हो सके।
Source link

