पठानकोट में अधूरी सड़क पर लोगों का प्रदर्शन: मिट्टी न भरने से हादसों का खतरा, चक्का जाम की चेतावनी – Pathankot News

पठानकोट में अधूरी सड़क पर लोगों का प्रदर्शन:  मिट्टी न भरने से हादसों का खतरा, चक्का जाम की चेतावनी – Pathankot News




पठानकोट में घोह मोड़ से काहनपुर और पंगोली चौक तक मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य अधूरा होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। सड़क की एक तरफ मिट्टी न भरे जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से नाराज लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और प्रशासन व संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में शामिल स्थानीय निवासी परमाल सिंह ने बताया कि सड़क का एक हिस्सा ऊंचा है, जबकि दूसरी ओर मिट्टी न होने से गहरा अंतर बना हुआ है। इससे तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने पर साइकिल सवारों, स्कूली बच्चों और पैदल चलने वालों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। परमाल सिंह बोले- अधूरी सड़क के कारण एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया परमाल सिंह ने यह भी बताया कि हाल ही में इसी अधूरी सड़क के कारण एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं और हाथ की एक उंगली भी कट गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क के दोनों ओर मिट्टी की भराई न होने के कारण यह मार्ग दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है। उन्होंने मांग की कि घोह मोड़ से काहनपुर और पंगोली चौक तक सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा किया जाए, सड़क की साइडों में तुरंत मिट्टी भरवाई जाए और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया, तो वे चक्का जाम कर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *