पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईं, बोले- हमने कुछ नया नहीं मांगा, कमेटियों के नाम पर दिलासा मिला – Jalandhar News

पंजाब सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का फूटा गुस्सा:  नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाईं, बोले- हमने कुछ नया नहीं मांगा, कमेटियों के नाम पर दिलासा मिला – Jalandhar News




पंजाब सरकार के खिलाफ राज्यभर के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का गुस्सा एक बार फिर सामने आया है। सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न होने के विरोध में प्रदेशभर में कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकारी नोटिफिकेशन की प्रतियां फूंककर उग्र प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पहले 17 तारीख को पूरे पंजाब में आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर 20 तारीख कर दी गई। इस दौरान पूरे राज्य में कर्मचारियों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने इसे पंजाब सरकार के लिए गंभीर चेतावनी बताते हुए आंदोलन तेज करने की बात कही है। अब पढ़ें क्या कहा नेताओं ने:- 2027 के चुनावों को लेकर बड़ी चेतावनी साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कर्मचारी नेताओं ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान को यह भ्रम दूर कर लेना चाहिए कि केवल मुफ्त योजनाओं के सहारे दोबारा सत्ता हासिल की जा सकती है। कर्मचारी नेताओं ने दावा किया कि पंजाब में करीब 3.5 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और यदि उनके परिवारों को भी शामिल किया जाए तो यह एक बड़ा वोट बैंक बनता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी होते हैं और उनके सहयोग के बिना शासन व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं चल सकती। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में सरकार को इसके राजनीतिक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *