पंजाब में धर्म युद्ध मोर्चे पर सियासत गरमाई: AAP नेता बलतेज पन्नू का तंज; कहा-शिअद AI वीडियो से ही शुरू कर लें मोर्चा – Chandigarh News

पंजाब में धर्म युद्ध मोर्चे पर सियासत गरमाई:  AAP नेता बलतेज पन्नू का तंज; कहा-शिअद AI वीडियो से ही शुरू कर लें मोर्चा – Chandigarh News




शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बालद ने 18 जून को ऐलान किया था कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके पद से नहीं हटाया जाता है, तो शिरोमणि अकाली दल की तरफ से 19 जुलाई से धर्म युद्ध मोर्चा शुरू किया जाएगा। अब इस मामले पर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सवाल पूछा है कि धर्म युद्ध मोर्चा आखिर कहां से शुरू हो रहा है। AAP नेता बलतेज पन्नू ने कहा है कि बेअदबी दल यह मोर्चा AI से शुरू कर ले और AI वीडियो अपने पेजों पर डाल दे। प्रधान जी तो इससे ही खुश हो जाएंगे। प्रधान जी इसी में खुश रहेंगे बलतेज पन्नू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा, “आज अकाली दल (बेअदबी) अपना ‘धर्म युद्ध मोर्चा’ कहां से शुरू करने जा रहा है, क्या किसी के पास कोई जानकारी है? पिछले महीने सुखबीर सिंह बादल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया था कि वे 19 जुलाई से ‘श्री धर्म युद्ध मोर्चा’ शुरू करेंगे। बेअदबी दल चाहे तो यह मोर्चा AI से ही शुरू कर ले और AI वीडियो अपने पेजों पर डाल दे। प्रधान जी तो शायद इसी से खुश हो जाएंगे।” इसलिए कहा था धर्म युद्ध मोर्चा लगाने को पंजाब में मुख्यमंत्री और सत्ताधारी दल से जुड़े एक कथित विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद अकाली दल ने इसे बड़ा नैतिक और धार्मिक मुद्दा बनाया। सुखबीर सिंह बादल का आरोप था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सिख धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन के दोषी हैं। बादल ने भगवंत मान को “गुरु दोखी” करार देते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) को उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि मुख्यमंत्री को नहीं हटाया गया, तो 19 जुलाई से मोर्चा शुरू कर दिया जाएगा। सुखबीर बादल को एसआईटी ने किया तलब पंजाब में 2015 में, जब राज्य में शिरोमणि अकाली दल की सरकार थी, उस समय हुए बेअदबी मामलों की जांच कर रही एसआईटी ने सुखबीर सिंह बादल को सोमवार सुबह 11 बजे चंडीगढ़ तलब किया है। इस मामले में सुखबीर सिंह बादल का कहना है, “जितनी मर्जी बार बुला लो, मैं हर बार आ जाऊंगा। 10 साल हो चुके हैं। यह झूठ का पुलिंदा है। 10 साल में चालान तक पेश नहीं हुआ है। ड्रामे कर रहे हैं। लोगों



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *