पठानकोट में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: गत्ता फैक्टरी जाते समय हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार – Pathankot News

पठानकोट में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:  गत्ता फैक्टरी जाते समय हुआ हादसा, आरोपी ड्राइवर मौके से फरार – Pathankot News




पठानकोट के शाहपुरकंडी थाना क्षेत्र के गांव अखवाना के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। उनके भाई गुरदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 9 बजे सुखदेव सिंह अपनी गाड़ी लोड करवाने के लिए मोटरसाइकिल पर गत्ता फैक्टरी जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी गांव अखवाना के नजदीक वाटर सप्लाई के पास पहुंचने पर एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में सुखदेव सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। शाहपुरकंडी पुलिस ने शिकायतकर्ता गुरदेव सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वे आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *