जीरकपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत: उत्तर प्रदेश की रहने वाली है महिला, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के आने का इंतजार – Mohali News

जीरकपुर में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:  उत्तर प्रदेश की रहने वाली है महिला, पोस्टमार्टम के लिए परिजनों के आने का इंतजार – Mohali News




मोहला की जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र के अंतर्गत आते पीर मुच्छल्ला की झुग्गी बस्ती में एक 35 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतका के शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान 35 वर्षीय सुधा के रूप में हुई है, जो मिथलेश की पत्नी थी। सुधा मूल रूप से उत्तर प्रदेश (UP) की रहने वाली थी और यहाँ पीर मुच्छल्ला की झुग्गियों में रह रही थी। शनिवार को झुग्गी बस्ती में उसकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुराग, पोस्टमार्टम का इंतजार पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटनास्थल से मौत के सटीक कारणों को स्पष्ट करने वाला कोई भी पुख्ता तथ्य या सुराग सामने नहीं आया है। मामले के जांच अधिकारी निरमल सिंह ने बताया कि मृतका के उत्तर प्रदेश में रह रहे परिजनों और अन्य रिश्तेदारों को घटना की सूचना दे दी गई है। जांच अधिकारी ने कहा, “परिजनों के यहाँ पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक और सटीक कारणों का पता चल सकेगा।” हर पहलू से जांच कर रही पुलिस पुलिस का कहना है कि जब तक मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती, तब तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस इस मामले को हर संभावित कोण (एंगल) से खंगाल रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *