पंजाब फुटबाल एसोसिएशन करवा रही सीनियर फुटबाल चैंपियनशिप – Jalandhar News
भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब फुटबाल एसोसिएशन की अगुआई में 77वीं पंजाब स्टेट सीनियर फुटबाल चैंपियनशिप खेली जा रही है, जिसमें जालंधर की टीम ने संगरूर को 5-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। जालंधर अगला मैच प्री-क्वार्टर फाइनल एसबीएसएन के साथ खेला जाएगा। टीम की इस जीत पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पूर्व डीएसओ विजय कुमार वैश ने कहा कि इस बार खिलाड़ी काफी मेहनत कर रहे है। उसी का नतीजा है कि पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज की है। डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान इंद्रजीत सिंह, विजय कुमार वैश जनरल सेक्रेटरी, मनमोहन सिंह कैशियर, सुखी मान वाइस प्रधान, वरूणदीप, तेजिंदर सिंह एक्जीक्यूटिव मैंबर ने टीम को बधाई दी। जालंधर टीम के खिलाड़ी मनजोत सिंह, करनप्रीत सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखमनप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, जसकरन सिंह, तनवीर सिंह, करनवीर सिंह, गुरकमल दोसांझ, रुदल कुमार, अनमोल, मधूर, इंद्रप्रीत, मानस शर्मा, सुरेश कुमार, अर्शदीप सिंह, सार्थक, जसवीर कुमार, जसकरन प्रीत सिंह बेनीपाल शामिल है।
Source link

