25 संभाग, 1818 खिलाड़ी दिखाएंगी दम – Jalandhar News

25 संभाग, 1818 खिलाड़ी दिखाएंगी दम – Jalandhar News



.

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) परिसर में केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की 55वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (प्रथम चरण—बालिका वर्ग) का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देश के 25 संभागों से आई 1818 बालिका खिलाड़ी और लगभग 200 अनुरक्षक शामिल हुए। रंग-बिरंगी वेशभूषा में खिलाड़ियों की मौजूदगी से परिसर ‘लघु भारत’ के रूप में नजर आया।

उद्घाटन मुख्य अतिथि चंदना मंडल, अपर आयुक्त (शैक्षिक), केवीएस मुख्यालय, नई दिल्ली ने दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पंजाब का लोकनृत्य भंगड़ा प्रस्तुत कर सांस्कृतिक रंग भी जोड़ा। समारोह में विशिष्ट अतिथि डॉ. सौरभ लखनपाल, वरिष्ठ अधिष्ठाता, एलपीयू उपस्थित रहे।

मेजबान चंडीगढ़ संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर ने पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। सहायक आयुक्त जुगल किशोर और पीसी. तिवारी सहित अधिकारी, प्राचार्य, तकनीकी सदस्य और पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। चंदना मंडल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा, खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और चुनौतियों से जूझने की क्षमता विकसित करते हैं। हार कभी अंत नहीं होती, बल्कि सफलता की नई शुरुआत का मार्ग प्रशस्त करती है। आगामी चरणों में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की बालिकाएं बैडमिंटन, कबड्डी, मुक्केबाजी, निशानेबाजी और खो-खो में भाग लेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *