पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: ₹5 करोड़ की हेरोइन के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस-बदमाशों में एनकाउंटर, एक घायल – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  ₹5 करोड़ की हेरोइन के साथ अमृतसर के दो युवक गिरफ्तार; पुलिस-बदमाशों में एनकाउंटर, एक घायल – Mohali News


पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अमृतसर के दो युवकों को भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव पन्नीवाला महला के पास संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से

.

हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 5 से 7 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर में रांझा दी हवेली के रहने वाले युवराज सिंह और गोल्डन के निवासी जगजीत सिंह के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़-बीकानेर रोड के पास एक ढाबा खोल रखा था और कथित रूप से वहां पोस्त की तस्करी में भी शामिल था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के एक गुरुद्वारे में युवराज सिंह से हुई। पढ़ें पूरी खबर…

अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर, एक को गोली लगी

अमृतसर देहात पुलिस ने खलचियां क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पैर पर गोली लगने से हीरा सिंह नाम का आरोपी जख्मी हुआ है। पुलिस ने इस मामले में हीरा सिंह और उसके साथी लवजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला है कि दोनों बदमाश विदेश बैठे गैंगस्टर अमन गोत के लिए गोलियां चला कर रंगदारी मांगने का काम कर रहे थे। घायल हुए हीरा सिंह के खिलाफ पहले से 3 मामले दर्ज हैं।

हीरा सिंह को अस्पताल ले जाया गया। विदेश में बैठा गैंगस्टर अमन गोत मूल रूप से गुरदासपुर का रहने वाला है और लगभग 3 साल पहले वह सुरक्षा एजेंसी को बच्चा देकर विदेश भाग गया था। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *