फरीदकोट में 2 पक्षों के विवाद में फायरिंग: 3 लोग घायल, पुरानी रंजिश में हुई मारपीट; राहगीर की कार में भी तोड़फोड़ – Faridkot News

फरीदकोट में 2 पक्षों के विवाद में फायरिंग:  3 लोग घायल, पुरानी रंजिश में हुई मारपीट; राहगीर की कार में भी तोड़फोड़ – Faridkot News




फरीदकोट जिले के गांव पक्खी कलां में पुरानी रंजिश के चलते 2 गुटों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। झगड़े के दौरान तेजधार हथियारों से हमला किया गया और फायरिंग भी हुई। इस घटनाक्रम में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार गांव पक्खी कलां निवासी रमनदीप सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से वार किए और 2-3 राउंड फायरिंग भी की। व्यक्ति के पैर में लगी गोली इस दौरान चली एक गोली रमनदीप सिंह के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मौके से गुजर रही एक कार में भी तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गांव के पूर्व सरपंच कुलविंदर सिंह ने बताया कि हमले में रमनदीप सिंह समेत 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घायलों के बयान पर की जाएगी कार्रवाई- डीएसपी इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस को दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़े और फायरिंग की सूचना मिली है। पुलिस द्वारा घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान और जांच के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *