फरीदकोट में किसानों के धरने के पास टकराईं तीन गाड़ियां: आधी सड़क तक लगा टेंट बना कारण, किसान बोले- तेज रफ्तार से हुआ हादसा – Faridkot News

फरीदकोट में किसानों के धरने के पास टकराईं तीन गाड़ियां:  आधी सड़क तक लगा टेंट बना कारण, किसान बोले- तेज रफ्तार से हुआ हादसा – Faridkot News




फरीदकोट के कोटकपूरा रोड पर सोमवार रात एक के बाद एक तीन गाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है, हालांकि गनीमत यह रही कि तीनों गाड़ियों के चालक सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर चल रहे किसान धरने को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। सोमवार रात कोटकपूरा रोड पर एक थार और एक क्रेटा कार सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इंडिका कार अनियंत्रित होकर पहले क्रेटा से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा आगे खड़ी थार से जा भिड़ी और थार आगे जाकर एक बिजली के खंभे से टकरा गई। देर रात हुए इस हादसे में तीनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे का मुख्य कारण: आधे रोड पर लगा है किसानों का टेंट स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे की मुख्य वजह सड़क का संकरा होना है। यहां लैंड मॉर्गेज बैंक के बाहर किसानों द्वारा पिछले करीब दो महीनों से धरना दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यह धरना बैंक परिसर के बजाय सड़क के आधे हिस्से पर टेंट लगाकर दिया जा रहा है। सिंगल रोड और सड़क पर कब्जे से बना रहता है खतरा: सड़क पहले से ही सिंगल (एकतरफा) है, और धरने के कारण आधी बची सड़क पर आए दिन ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। सोमवार रात भी इंडिका चालक सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क से नीचे उतरा और संतुलन खो बैठा।आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि किसानों को अपनी मांगों के लिए बैंक के बाहर या परिसर में धरना देना चाहिए, न कि मुख्य सड़क पर कब्जा करके आम जनता की जान को जोखिम में डालना चाहिए। किसान नेता बोले- ‘धरना नहीं, तेज रफ्तार से हादसा इस मामले में किसान नेता नैब सिंह ने लोगों के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि हादसे के समय सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। यह दुर्घटना धरने के कारण नहीं, बल्कि इंडिका चालक की तेज रफ्तार की वजह से हुई, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और खड़े वाहनों को टक्कर मार दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *