नशे के आदी पति पर मारपीट का आरोप, केस – Amritsar News

नशे के आदी पति पर मारपीट का आरोप, केस – Amritsar News



अमृतसर| मकबूलपुरा थाना पुलिस ने घरेलू हिंसा के मामले में नशे के आदी पति पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति नशे की हालत में आए दिन उसके साथ मारपीट, उसके कपड़े फाड़ने और अपनी बेटी के साथ अश्लील हरकत करता था। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता जसबीर कौर ने बताया कि उसका पति बलविंदर सिंह निवासी मकबूलपुरा नशा करने का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर आकर गाली-गलौज करता है और उसके साथ मारपीट करता है। महिला ने आरोप लगाया कि हाल ही में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, उसके कपड़े फाड़ दिए और उनकी बेटी के साथ भी अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। महिला जांच अधिकारी के मुताबिक शिकायत की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *