पंजाब में बदला मौसम, मोहाली-लुधियाना में बारिश: बादल छाए रहने से चली ठंडी हवाएं, गर्मी से मिली राहत; कई जिलों में बारिश का अलर्ट – Chandigarh News

पंजाब में बदला मौसम, मोहाली-लुधियाना में बारिश:  बादल छाए रहने से चली ठंडी हवाएं, गर्मी से मिली राहत; कई जिलों में बारिश का अलर्ट – Chandigarh News




पंजाब के कई जिलों में रविवार को बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है। सुबह मोहाली और दोपहर के बाद लुधियाना में जमकर बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने आज कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। इसके अलावा चंडीगढ़ में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, बस्सी पठाना, चंडीगढ़, खरड़, खमाणों, चमकौर साहिब, समराला, रूपनगर, फगवाड़ा, जालंधर-1, जालंधर-2, बलाचौर, नवांशहर, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, नंगल, होशियारपुर, बटाला, डेरा बाबा नानक, भुलत्थ, दसूहा, मुकेरियां, गुरदासपुर, पठानकोट और धार कलां में मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बारिश की संभावना
सुनाम, संगरूर, बरनाला, चीमा, धूरी, मलेरकोटला, पटड़ा, समाना, पटियाला, नाभा, राजपुरा, डेराबस्सी, फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, मोहाली, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, खमाणों, लुधियाना पूर्वी, समराला, मोगा, फिरोजपुर, जीरा, शाहकोट, पट्टी, सुल्तानपुर लोधी, तरनतारन, खडूर साहिब, निहाल सिंहवाला, रायकोट, जगराओं, लुधियाना पश्चिमी, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर-1, कपूरथला, जालंधर-2, नवांशहर, गढ़शंकर, होशियारपुर, बाबा बकाला, अमृतसर-2, अमृतसर-1, बटाला, अजनाला, डेरा बाबा नानक और भुलत्थ में हल्की बारिश होने की संभावना है। 20 जुलाई से तापमान में आएगी गिरावट 19 जुलाई: आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे; अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 27°C। 20 जुलाई: आंशिक रूप से बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार; अधिकतम 33°C और न्यूनतम 25°C। 21 जुलाई: बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना; अधिकतम 30°C और न्यूनतम 26°C। 22 जुलाई: बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश के आसार; अधिकतम 31°C और न्यूनतम 26°C। 23 जुलाई: बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना; अधिकतम 32°C और न्यूनतम 25°C।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *