आज ट्रैक पर दौड़ेगी छेहर्टा-वाराणसी ट्रेन, संत रविदास की जगह अब ‘सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस’ होगा नाम – Amritsar News
वाराणसी से छेहर्टा (14623) वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से हर वीरवार, शनिवार और सोमवार को चलेगी। बता दें कि यह ट्रेन छेहर्टा से दोपहर 14:05 बजे यह ट्रेन रवाना होगी। यह 14.20 पर अमृतसर जंक्शन, 15.30 पर जालंधर सिटी, 16.30 पर लुधियाना, 18.50 पर अंबाला कैंट, 20.08 बजे सहारनपुर, 23.40 बजे मुरादाबाद, 01.06 बजे बरेली, 02.16 बजे शाहजहांपुर, 07:15 बजे लखनऊ, सुल्तानपुर और जौनपुर सिटी होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस पूरी यात्रा में 22 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा। वापसी में भी इसी रूट से ट्रेन चलेगी। 18 कोच की होगी ट्रेन: करीब 1139 किलोमीटर का सफर तय करने वाली इस नई ट्रेन में कुल 18 डिब्बे (कोच) होंगे। जिसमें यात्रियों की सुविधा के लिए 1 एसी स्लीपर कोच (सेकंड टायर), 2 एसी स्लीपर कोच (थ्री-टायर), 3 नॉन एसी स्लीपर कोच, 6 जनरल कोच, एक गार्ड और एक दिव्यांग का कोच शामिल है। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले आम लोगों, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी। त्योहारों और छुट्टियों के दिनों में नियमित ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ से भी काफी हद तक निजात मिल सकेगी। भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब से उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। वाराणसी के लिए शुरू की गई नई ट्रेन रविवार को पहले दिन ट्रैक पर दौड़ेगी। यह ट्रेन अमृतसर के छेहर्टा स्टेशन से वाराणसी के लिए रवाना होगी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं, लेकिन रविवार को यह ट्रेन पहली बार यात्रियों को लेकर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। रेलवे की ओर से पहले इस ट्रेन को ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ का नाम दिया गया था, लेकिन शुक्रवार को आए एक नए आदेश के बाद इसका नाम बदलकर ‘सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस’ (14623/14624) रख दिया गया है। दो अलग-अलग आदेशों में नाम बदलने से लोग असमंजस में हैं। हालांकि, रेलवे ने इस ट्रेन को कंप्यूटर सिस्टम और आईआरसीटीसी पोर्टल पर अपडेट कर दिया है। यात्रियों में इस ट्रेन को लेकर भारी उत्साह है, जिसके चलते रविवार को यह लगभग फुल होकर ही रवाना होगी। शनिवार रात तक स्लीपर क्लास में सिर्फ 72, थर्ड एसी की आरएसी (RAC) में 3 और सेकंड एसी में महज 13 सीटें खाली बची थीं। रेलवे द्वारा स्लीपर का किराया 560 रुपये, थर्ड एसी का 1455 रुपये और सेकंड एसी का किराया 2070 रुपये तय किया गया है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। छेहर्टा से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14624 हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। अपनी यात्रा के दौरान यह एक्सप्रेस ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट और लखनऊ जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के चलने से खासकर उन श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी जो सीर गोवर्धनपुर में गुरु रविदास जी के जन्मस्थान के दर्शन करने जाना चाहते हैं। इस ट्रेन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Source link

