तरुण चुघ का स्वागत, शंटी बोले- पंजाब को मिलेगी आर्थिक मजबूती – Amritsar News

तरुण चुघ का स्वागत, शंटी बोले- पंजाब को मिलेगी आर्थिक मजबूती – Amritsar News




अमृतसर | अमृतसर हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ के आगमन पर वरिष्ठ नेता सरबजीत सिंह शंटी ने उनका जोरदार स्वागत किया। शंटी ने चुघ को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए उनके संगठन के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुघ चौबीसों घंटे देश और संगठन की सेवा में सक्रिय रहते हैं। इस दौरान शंटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं राज्य को आर्थिक व औद्योगिक मजबूती देंगी। मौके पर माधव शर्मा, रिंकू मत्तेवाल, वरुण अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *