पीएम मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, राज्य को कुछ भी दिए बिना खाली हाथ लौटे: धालीवाल – Amritsar News

पीएम मोदी का पंजाब दौरा पूरी तरह फ्लॉप, राज्य को कुछ भी दिए बिना खाली हाथ लौटे: धालीवाल – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे को ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए तीखा हमला बोला है। शनिवार को आप नेता गुरप्रताप सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए धालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का दौरा पंजाब के लिए निराशाजनक और जनता को गुमराह करने वाला था। उन्होंने भाजपा पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर जैसी पवित्र जगह के नाम पर चंदा हड़प सकते हैं, वे देश के प्रति कभी ईमानदार नहीं हो सकते। भाजपा ने देश के लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर राम मंदिर निर्माण के नाम पर खुलेआम चंदा हड़पा है और सिर्फ अंबानी-अडानी जैसे पसंदीदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। धालीवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब का वित्तीय गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र ने पंजाब के आरडीएफ और अन्य फंड के 50,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जबरन रोक रखी है। उन्होंने मान सरकार पर कर्ज लेने के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जो भी लोन ले रहे हैं, वह किसी उद्योगपति की जेब में नहीं जा रहा, बल्कि उसे अस्पतालों, स्कूलों, सड़कों, स्वास्थ्य सुविधाओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है। पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए उन्होंने इसे जनता की जेब पर डाका बताया और पूछा कि ईंधन सस्ता होने के दावे के उलट कीमतें बढ़ने से आम जनता को क्या फायदा हुआ है? नशीले पदार्थों के मुद्दे पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए विधायक धालीवाल ने कहा कि पंजाब में नशा भाजपा-अकाली दल की गठबंधन सरकार के दौरान फैला था। मान सरकार लगातार 532 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाने की मांग कर रही है ताकि पाकिस्तान से आने वाले नशे व हथियारों को रोका जा सके, लेकिन केंद्र कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *