छापेमारी: परिवार गया था पैतृक गांव, पड़ोसी ने घर से उड़ाया लाखों का सामान – Ludhiana News
लुधियाना| थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आती न्यू नंदा कॉलोनी में एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के गहने, नकदी और घरेलू सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार जब अपने पैतृक गांव गया हुआ था, तो पीछे से वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पीड़ित के घर से 2 एलईडी टीवी, 6 गैस सिलेंडर, 1 इन्वर्टर और बैटरी, 1 सोने का मंगलसूत्र और 1 सोने की चेन, 15,000 की नकदी और 01 मिक्सर ग्राइंडर कीमती सामान समेट ले गया। पीड़ित रोहित गुप्ता ने पुलिस को बताया 27 जून को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव सुकलपुरा गया हुआ था। जब 7 जुलाई को परिवार सहित वापस लौटा, तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा कीमती सामान गायब था। जब उसने अपने स्तर पर मोहल्ले में पूछताछ और तफ्तीश की, तो पुख्ता तौर पर पता चला कि उनका ही पड़ोस में रहने वाले अशोक ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और सारा सामान चोरी कर लिया। बस्ती जोधेवाल पुलिस ने पीड़ित रोहित गुप्ता के बयान पर पड़ोसी आरोपी अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Source link

