रोष धरना: बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान पर भड़की बसपा, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग – Ludhiana News

रोष धरना:  बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान पर भड़की बसपा, आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग – Ludhiana News




भास्कर न्यूज |लुधियाना बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अपमानित करने के विरोध में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मोर्चा खोल दिया है। लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा के सुरक्षा शीशे तोड़े जाने की घटना के बाद, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन निरंतर जारी है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी के दिशा-निर्देशों पर शहर अध्यक्ष बलविंदर सिंह जस्सी और देहाती अध्यक्ष निर्मल सिंह साया के नेतृत्व में रोष धरना दिया जा रहा है। जोन इंचार्ज तीर्थ राजपुरा, बलविंदर सिंह बिट्टा, कुलवंत सिंह मैहतो और पंजाब बसपा के सचिव खुशी राम ने पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी कि यदि जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा गया, तो बसपा पूरे लुधियाना शहर में एक विशाल रोष मार्च निकालेगी और संघर्ष को और तेज करेगी। बसपा नेताओं ने सूबे की आम आदमी पार्टी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब में महापुरुषों के अपमान की यह 10वीं घटना है, जो सरकार की नालायकी को दर्शाती है। नेताओं ने आरोप लगाया कि श्री खुरालगढ़ साहिब में शराब के ठेके खुलवाकर श्री गुरु रविदास नामलेवा संगत की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है और रोज नशे से युवाओं की मौतें हो रही हैं। इस मौके पर लोकसभा इंचार्ज परगण बिलगा, जीत राम बसरा, बहादुर सिंह सराय, अमनदीप ढिल्लों, सोनू अंबेडकर, इंद्रेश तोमर, बिट्टू शेरपुरी सहित भारी संख्या में बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *