पुलिस की कार्रवाई: पटना में 55 डेबिट कार्ड के साथ लुधियाना का युवक गिरफ्तार – Ludhiana News

पुलिस की कार्रवाई:  पटना में 55 डेबिट कार्ड के साथ लुधियाना का युवक गिरफ्तार – Ludhiana News




इसुआपुर (पटना)| पुलिस ने भारत गैस एजेंसी, इसुआपुर के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सूचना थी कि उसके पास बड़ी संख्या में एटीएम या डेबिट कार्ड हैं। इसुआपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 55 डेबिट कार्ड बरामद हुए। तीन मोबाइल फोन भी मिले। गिरफ्तार युवक की पहचान शुभम सिंह के रूप में हुई। वह पंजाब के लुधियाना जिले के सहनेवाल थाना क्षेत्र का निवासी है। पता जसवीर कॉलोनी, गोविंदगढ़ बताया गया। वह पप्पू सिंह का पुत्र है। पुलिस ने पूछताछ की। शुभम सिंह डेबिट कार्डों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मोबाइल फोन के संबंध में भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *