कार्यक्रम का आयोजन: संक्रांति पर्व पर मुनियों ने दिया कर्तव्य और मधुर व्यवहार का संदेश – Ludhiana News
भास्कर न्यूज़ | लुधियाना संक्रांति पर्व के अवसर पर एसएस जैन सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में युगपुरुष उपप्रवर्त्तक सुभाष मुनि और प्रवचन दिवाकर सुधीर मुनि ने प्रवचन किया। सभा के अध्यक्ष संजीव जैन के अनुसार प्रवचन में मुनियों ने कहा कि पुण्य से पुण्य बढ़ता है और उदारता, कर्तव्यनिष्ठा, मिलनसारिता व समझदारी व्यक्ति को ऊंचाइयों तक ले जाती है। उन्होंने अधिकारों के बजाय कर्तव्य और दायित्वबोध को महत्व देने, स्वभाव व वाणी में मधुरता लाने तथा सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करने पर जोर दिया। प्रवचन में यह भी कहा गया कि जीवन में अपनी त्रुटियां और गलतियां ही सीख देती हैं तथा जीवन जीवात्मा का सबसे बड़ा शिक्षक है। उपप्रवर्त्तक सुभाष मुनि ने श्रावण मास की संक्रांति पर कहा कि परिवर्तन जीवन का नियम है और सूर्य नई ऊर्जा, उमंग व नवीन प्रेरणा देता है। साध्वी डॉ. अर्चना ने आयम्बिल और नवकार महामंत्र के जाप की प्रेरणा दी। मंच संचालन महामंत्री संजीव जैन शाह ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न संघों के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रवचन सभा का शुभारंभ 27 जुलाई से होगा।
Source link

