गुरुग्राम में डॉक्टर के बेटे पर गिरा बास्केटबॉल पोल,VIDEO: प्रैक्टिस मैच में हादसा, रीढ़ की हड्डी में 3 फ्रैक्चर; 2 खिलाड़ियों ने भागकर बचाई अपनी जान – gurugram News

गुरुग्राम में डॉक्टर के बेटे पर गिरा बास्केटबॉल पोल,VIDEO:  प्रैक्टिस मैच में हादसा, रीढ़ की हड्डी में 3 फ्रैक्चर; 2 खिलाड़ियों ने भागकर बचाई अपनी जान – gurugram News


गुरुग्राम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गुरुग्राम में सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में लोहे का पोल बच्चों पर गिर गया। इसके नीचे दबने से डॉक्टर का बेटा कार्तिक घायल हो गया। इनसेट में कार्तिक की फोटो।

हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-84 स्थित हाईक्लास सोसायटी अंतरिक्ष हाइट्स में बड़ा हादसा हो गया। सोसायटी के बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस मैच खेल रहे खिलाड़ियों के ऊपर अचानक लोहे का भारी-भरकम बास्केटबॉल पोल गिर गया।

दो खिलाड़ियों ने तो कूद कर अपनी जान बचा ली, जबकि डॉक्टर का 22 वर्षीय बेटा इसकी चपेट में आ गया। अचानक हुए हादसे से कोर्ट में अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग और अन्य खिलाड़ियों ने किसी तरह पोल के नीचे दबे बच्चे को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की पीठ पर गंभीर चोट आई है। उनकी रीढ़ की हड्डी में तीन अलग-अलग स्थानों पर फ्रैक्चर हुए हैं।

इससे पहले रोहतक में 750 किलोग्राम का बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल प्लेयर हार्दिक की मौत हो चुकी है। झज्जर के बहादुरगढ़ में भी एक खिलाड़ी की इसी तरह मौत हुई थी।

उधर, गुरुग्राम की घटना को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन ने उपायुक्त और हरियाणा के रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज को पत्र भेजकर सभी सार्वजनिक खेल परिसरों और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में स्थापित खेल ढांचे की तत्काल सुरक्षा जांच कराने की मांग की है।

बास्केटबॉल पोल गिरने से हुए हादसे के PHOTOS…

गुरुग्राम में सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में लोहे का पोल बच्चों पर गिर गया।

गुरुग्राम में सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में लोहे का पोल बच्चों पर गिर गया।

गुरुग्राम में सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में कार्तिक पर गिरे लोहे के पोल को उठाते बच्चे।

गुरुग्राम में सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी में कार्तिक पर गिरे लोहे के पोल को उठाते बच्चे।

गुरुग्राम में कैसे हुआ बास्केटबॉल पोल हादसा, सिलसिलेवार पढ़ें…

  • बास्केटबॉल कोर्ट में चल रहा था प्रैक्टिस मैच : घटना सोमवार शाम करीब 7:15 बजे की है, जब सोसायटी के बच्चे रोज की तरह बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान ही अचानक लोहे का पोल नीचे आ गिरा। पोल कार्तिक के ऊपर गिरा, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। मौके पर चीख-पुकार मचते ही सोसायटी के सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद लो तुरंत दौड़कर पहुंचे।
  • रीढ़ की हड्डी में तीन स्थानों पर फ्रैक्चर : घायल कार्तिक को आनन-फानन में नजदीक के आरवी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में कार्तिक की पीठ पर गंभीर चोट आई है और उनकी रीढ़ की हड्डी में तीन अलग-अलग स्थानों पर फ्रैक्चर हुए हैं। उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है।
  • खिलाड़ियों का आरोप- जंग खा रहा था पोल : इस हादसे के बाद सोसायटी के लोगो ने प्रबंधन और मेंटिनेंस एजेंसी के खिलाफ भारी गुस्सा है। आरोप लगाया कि बास्केटबॉल कोर्ट का यह लोहे का पोल लंबे समय से जंग लगा हुआ था और बेहद जर्जर हालत में था। इसके अलावा, पोल को जमीन के नीचे कंक्रीट से सही तरीके से फिक्स भी नहीं किया गया था, जिससे वह सिर्फ एक तरफ झुका हुआ था।
गुरुग्राम के आरवी सिविल अस्पताल में भर्ती कार्तिक।

गुरुग्राम के आरवी सिविल अस्पताल में भर्ती कार्तिक।

  • प्रबंधन को शिकायत की थी, लेकिन ठीक नहीं कराया : रेजिडेंट्स ने बताया कि सोसायटी के खिलाड़ियों और अन्य निवासियों ने इस जानलेवा बन चुके पोल की खराब स्थिति को लेकर कई बार सोसायटी प्रबंधन से शिकायत की थी। आरोप है कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद प्रबंधन ने इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया और कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की।
  • लापरवाही पर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग: सोसायटी के लोगों का साफ कहना है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से प्रबंधन की घोर लापरवाही और आपराधिक सुस्ती का नतीजा है। स्थानीय पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसमें पीड़ित परिवार और सोसायटी के लोग अब दोषी प्रबंधन और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
आठ माह पहले रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल लेवल के खिलाड़ी हार्दिक की मौत हो गई। इनसेट में हार्दिक की फाइल फोटो।

आठ माह पहले रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल लेवल के खिलाड़ी हार्दिक की मौत हो गई। इनसेट में हार्दिक की फाइल फोटो।

रोहतक और झज्जर में भी हो चुके हादसे

इससे पहले रोहतक के लाखनमाजरा में बास्केटबॉल खेलते समय नेशनल प्लयेर हार्दिक (16) की पोल गिरने से मौत हो गई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, इसमें खिलाड़ी बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस करता दिखाई दे रहा था। जैसे ही वह दौड़कर बास्केटबॉल पोल पर लटकता है, वैसे ही पूरा पोल टूटकर उसकी छाती पर गिर जाता है। इस पोल का वजन करीब 750 किलोग्राम था। हार्दिक 10वीं कक्षा का छात्र था। पिता संदीप एफसीआई में नौकरी करते हैं।

वहीं, ऐसा ही एक हादसा बहादुरगढ़ में भी हुआ था। शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन की मौत हो गई थी। अमन दो बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता सुरेश कुमार डीआरडीओ कार्यालय में ग्रुप-डी कर्मचारी हैं और परिवार लाइन पार वत्स कॉलोनी में रहता है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

रोहतक में बास्केटबॉल पोल गिरने से नेशनल प्लेयर की मौत,VIDEO:प्रैक्टिस करते वक्त छाती पर गिरा 750 किलो का पोल; बहादुरगढ़ में भी ऐसा ही हादसा

रोहतक के लाखनमाजरा में बास्केटबॉल खेलते समय एक खिलाड़ी की पोल गिरने से मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें खिलाड़ी बास्केटबॉल कोर्ट में प्रैक्टिस करता दिखाई दे रहा है। जैसे ही वह दौड़कर बास्केटबॉल पोल पर लटकता है, वैसे ही पूरा पोल टूटकर उसकी छाती पर गिर जाता है। (पूरी खबर पढ़ें)

बहादुरगढ़ में बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी की मौत:दो बहनों का इकलौता भाई था, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

बहादुरगढ़ के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में जर्जर बास्केटबॉल पोल गिरने से घायल 15 वर्षीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत हो गई। सोमवार रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान अमन ने दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम गमगीन माहौल में दिवंगत का अंतिम संस्कार किया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *