कार के दरवाजे का लॉक तोड़कर पिस्टल चुराया – Amritsar News

कार के दरवाजे का लॉक तोड़कर पिस्टल चुराया – Amritsar News



अमृतसर| थाना रमदास के तहत आने वाले रावी दरिया चहड़पुर इलाके में एक गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसके अंदर रखी लाइसेंसी पिस्टल चुरा ली गई। पीड़ित कंवलजीत सिंह निवासी मुरादपुरा, तरनतारन ने पुलिस को बताया कि वह अपने काम के सिलसिले में चहड़पुर आया हुआ था। उसने अपनी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया था और अपनी .32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल गाड़ी के अंदर ही रखी थी। उस समय वहां लोगों की काफी आवाजाही थी। शाम करीब 5 बजे जब उसने गाड़ी में देखा, तो पिस्टल गायब थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और एएसआई जसबीर सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *