मुख्य आरोपी बोला, दोस्तों ने हाथ पैर पकड़े, मैंने दातर से काटी गर्दन – Jalandhar News

मुख्य आरोपी बोला, दोस्तों ने हाथ पैर पकड़े, मैंने दातर से काटी गर्दन – Jalandhar News




भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर छावनी (कैंट) इलाके के डीजे संचालक गुरप्रीत सिंह उर्फ लाली उर्फ नोनी की हत्या अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी खौफनाक साजिश थी। 4 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे मुख्य आरोपी रवि ने शनिवार देर शाम पुलिस की पूछताछ में अपनी जुबान खोल दी है। पहले रवि ने दावा किया था कि शराब पीते समय हुए झगड़े में उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन अब उसने कबूला है कि इस कत्ल में उसके तीन अन्य दोस्त भी शामिल थे। पुलिस ने दो आरोपियों रविंदर सिंह उर्फ रवि और बलजीत सिंह उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कुलविंदर सिंह ने कहा-रवि को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी बोले अभी जांच जारी है। कैंट के मोहल्ला नंबर-15 निवासी कारपेंटर जसबीर सिंह का छोटा बेटा गुरप्रीत (नोनी) 22 जून को घर से दाढ़ी सेट करवाने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आधी रात से उसका फोन बंद आने लगा। पुलिस जांच के दौरान मामले के तार डंप पर जेसीबी चलाने वाले रवि से जुड़े। सख्ती से पूछताछ करने पर रवि टूट गया और उसकी निशानदेही पर कूड़े के ढेर में दफन गुरप्रीत का शव बरामद किया गया था। पूछताछ में रवि ने बताया कि कुछ समय पहले गलती से नोनी की गाड़ी के शीशे टूट गए थे। इस बात पर नोनी ने उसे मां-बहन की गालियां दी थीं। रवि के दिल में इसी बात की रंजिश थी। उसने अपने तीन दोस्तों— बलजीत सिंह कालू, रविंदर सिंह उर्फ रवि और राहुल उर्फ संजू के साथ मिलकर नोनी को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। साजिश के तहत ही नोनी को डंप पर पार्टी करने के लिए बुलाया गया, क्योंकि वह पहले भी उनके साथ वहां शराब पीने आता रहता था। खौफनाक वारदात: खूब जलील किया, फिर दातर से किए 4 वार रवि ने बताया कि 22 जून की रात सबने एक साथ शराब पी। इसके बाद नोनी से बदला लेने के लिए उसे खूब जलील किया गया और अपनी भड़ास निकाली। जब नोनी बेबस हो गया, तो रवि के दोस्तों (बलजीत, रविंदर और राहुल) ने उसके हाथ-पैर मजबूती से पकड़ लिए। इसके बाद रवि ने दातर (तेजधार हथियार) से नोनी की गर्दन पर ताबड़तोड़ 4 वार किए। कुछ ही देर में तड़प-तड़प कर नोनी ने दम तोड़ दिया। 2 अरेस्ट, कॉल डिटेल्स खंगाली रवि के इस बड़े खुलासे के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसके तीनों दोस्तों को केस में नामजद कर लिया है। शनिवार देर रात बलजीत और रविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब तीनों के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकलवा रही है ताकि साजिश की कड़ियां जोड़ी जा सकें। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वहीं, एसीपी कुलविंदर सिंह ने अन्य गिरफ्तारियों के सवाल पर इसे जांच का विषय बताते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *