ब्राइट माइंड्स पंजाब: 332 होनहार विद्यार्थी सम्मानित, शिक्षा मंत्री, सिसोदिया हुए शामिल – Amritsar News

ब्राइट माइंड्स पंजाब:  332 होनहार विद्यार्थी सम्मानित, शिक्षा मंत्री, सिसोदिया हुए शामिल – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के दशमेश ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘ब्राइट माइंड्स पंजाब-2026′ के तहत आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अमृतसर जिले के 332 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हुए। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहले स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि नीति आयोग की 2026 की रिपोर्ट और केंद्र सरकार की पीजीआई 2.0 रैंकिंग में राज्य के स्कूल शीर्ष स्थान पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान अब ‘उड़ता पंजाब’ नहीं बल्कि ‘पढ़ता पंजाब’ के रूप में बनेगी। बैंस ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट में संशोधन संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दी है। इसके तहत निजी स्कूल फीस और अन्य फंड में सालाना अधिकतम 5 प्रतिशत तक ही वृद्धि कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में अनुचित फीस वृद्धि करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अतिरिक्त वसूली गई राशि अभिभावकों को वापस कराई जाएगी। नई दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली रटने के बजाय समझ आधारित होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार कर सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में बदलाव किया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा नीति और परीक्षा प्रणाली को लेकर सुझाव भी दिए। स्कूल ऑफ एमिनेंस मॉल रोड अमृतसर की छात्रा टिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि टिया का चयन इसरो के एक अंतरराष्ट्रीय छात्र कार्यक्रम के लिए हुआ है। इस अवसर पर विधायक डॉ. जसबीर सिंह संधू, डायरेक्टर स्कूल शिक्षा (सेकेंडरी) सकत्तर सिंह बल, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) पल्लवी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी कंवलजीत सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना सहित शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे। स्टूडेंट्स को सम्मानित करने के दौरान शिक्षा मंत्री बैंस, मनीष सिसोदिया ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *