चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 पर आज आखरी सुनवाई: आपत्तियां और सुझाव दर्ज करा चुके लोग दे सुझाव; यूटी गेस्ट हाउस में दोपहर 12:30 बजे तक – Chandigarh News
मास्टर प्लान पर आज अंतिम जनसुनवाई
चंडीगढ़ के भविष्य के विकास और शहर की रूपरेखा तय करने वाले मास्टर प्लान-2031 के प्रस्तावित संशोधनों पर सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराने वालों को जनसुनवाई का अंतिम अवसर है। यूटी प्रशासन द्वारा गठित स्क्रीनिंग कमेटी आज यूटी गेस्ट हाउस में अंतिम जनसुनवाई आय
.
प्रशासन के अनुसार, मास्टर प्लान-2031 के प्रारूप संशोधनों पर प्राप्त जन-सुझावों और आपत्तियों की सुनवाई के लिए स्क्रीनिंग कमेटी पिछले कुछ समय से हितधारकों से बातचीत कर रही है। आज आयोजित होने वाली यह बैठक इस प्रक्रिया की अंतिम जनसुनवाई होगी।
सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी सुनवाई
अंतिम जनसुनवाई 28 जून को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक यूटी गेस्ट हाउस, चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस दौरान वे सभी व्यक्ति, संस्थाएं और हितधारक अपने सुझाव या आपत्तियां रख सकेंगे, जो अब तक स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाए हैं।
सभी हितधारकों को दिया गया अंतिम अवसर
यूटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह उन लोगों के लिए आखिरी मौका होगा, जो चंडीगढ़ मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित बदलावों को लेकर अपनी राय या आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी।
सुनवाई के बाद तैयार होगी अंतिम रिपोर्ट
जनसुनवाई पूरी होने के बाद स्क्रीनिंग कमेटी प्राप्त सुझावों और आपत्तियों का अध्ययन करेगी और अपनी सिफारिशों के साथ अंतिम रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगी। इसके आधार पर मास्टर प्लान-2031 में प्रस्तावित संशोधनों पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।
प्रशासन की अपील: अंतिम अवसर का उठाएं लाभ
यूटी प्रशासन ने सभी संबंधित हितधारकों, संगठनों और शहरवासियों से अपील की है कि यदि उनके पास मास्टर प्लान-2031 के प्रस्तावित संशोधनों को लेकर कोई सुझाव या आपत्ति है, तो वे इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय पर यूटी गेस्ट हाउस पहुंचकर स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अपनी बात रखें।

