‘एक पेड़ एक जिंदगी’ अभियान… 150 पौधे लगाए – Amritsar News
अमृतसर| दैनिक भास्कर के ‘एक पेड़ एक जिंदगी’ अभियान के तहत रविवार को 150 पेड़ लगाए गए। रोटरी क्लब ईस्ट ने रामतीर्थ के गांव खियासा कला के सरकारी स्कूल में जाकर पौधे लगाए वॉयस ऑफ अमृतसर एनजीओ ने जीएनडीयू कॉलेज वेरका में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। कॉलेज के डॉ. सुखदीप सिंह ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर वॉयस ऑफ अमृतसर के अध्यक्ष मनदीप सिंह और महासचिव मानव दीप सिंह[ सरिका मल्होत्रा और जसजीत सिंह व अन्य मौजूद रहे। वॉयस ऑफ अमृतसर की ओर से वेरका में कॉलेज में लगाए पौधे।
Source link

