क्रिकेट टूर्नामेंट, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित – Amritsar News
अमृतसर| बटाला रोड स्थित 88 फुट रोड इंदिरा कॉलोनी ग्राउंड में युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और नशे से दूर रखने के उद्देश्य से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन सुखविंदर सिंह, संदीप सिंह तथा उनके सहयोगी नरिंदर, पवन, सूरज और विक्की की ओर से किया गया। इसमें मुस्तफाबाद, वेरका, जेठूवाल, गोपालपुरा और गांव लुधड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले मुकाबलों के बाद विजेता खिलाड़ियों को समाजसेवी एवं नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बालकृष्ण शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि युवाओं को हमेशा खेलों से जुड़ा रहना चाहिए। यदि आज की युवा पीढ़ी खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगी तो पंजाब से नशे की समस्या को काफी हद तक खत्म किया जा सकता है और नशा तस्करों के मंसूबे विफल होंगे। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आए युवाओं को भी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर समाज सेवा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। कार्यक्रम में प्रीतम सिंह, रूप सिंह, प्रेम सिंह, रुपाली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Source link

