सिल्वर एनक्लेव पार्क में खुले जिम का उद्घाटन – Jalandhar News

सिल्वर एनक्लेव पार्क में खुले जिम का उद्घाटन – Jalandhar News




जालंधर | जालंधर सेंट्रल हलके के सिल्वर एनक्लेव पार्क में एमपी लैंड ग्रांट से लगाए गए ओपन जिम का उद्घाटन आज पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने किया और इसे लोगों को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिल्वर एनक्लेव पार्क की सोसायटी ने इस पहल के लिए विशेष तौर पर राजिंदर बेरी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजिंदर बेरी ने कहा कि जालंधर सेंट्रल हलके के लोगों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए जालंधर से सांसद स चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा हलके के लिए जारी ग्रांट से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन कार्यों की गति बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारी और कॉलोनी के निवासी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *