हिमाचल में लैंडस्लाइड का VIDEO: मजदूरों ने भागकर बचाई जान, शोंगटोंग प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा था काम, तभी पहाड़ी-पेड़ गिरे – Kinnaur News
हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला किन्नौर में आज सुबह भारी लैंडस्लाइड हो गया। किन्नौर के पोवारी स्थित शोंगटोंग पावर प्रोजेक्ट की बैराज साइट पर भारी भूस्खलन के बाद यहां काम कर रहे मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लैंडस्लाइड का डरावना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ी से बड़ी…

