- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Illegal Mining Raid | Gajju Khalsa JCB Machines Seized FIR
सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में जिला पठानकोट और गुरदासपुर में बड़े स्तर पर हुए अवैध खनन के खुलासे और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा माइनिंग विभाग को लगाई फटकार के पश्चात विभाग ने इल-लीगल माइनिंग पर सख्ती बरतनी शुरु कर दी है। बीते 3 दिन में पुलिस ने 3
इसी कड़ी के तहत थाना तारागढ़ पुलिस और माइनिंग महकमा की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गज्जू खालसा में दबिश देकर अवैध खनन का भंडाफोड़ किया। इस छापेमारी के बीच टीम ने मौके से अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही दो जेसीबी मशीनों को जब्त किया है, जबकि प्रकरण में संलिप्त 3 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, तीनों आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस-माइनिंग इंस्पेक्टर ने मारा छापा
पुलिस से प्राप्त प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना तारागढ़ के एएसआई निर्मलजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान थाना तारागढ़ के एसएचओ की ओर से फोन पर जानकारी मिली कि ग्राम गज्जू खालसा में ईआरवी नंबर-20 समेत पुलिस कर्मियों और माइनिंग विभाग की टीम द्वारा रेड की गई है।
खबर मिलते ही एएसआई निर्मलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां माइनिंग इंस्पेक्टर साहिल सकोला अपनी टीम के साथ मौजूद थे। माइनिंग महकमा की टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां हुए अवैध खनन के क्षेत्रफल की पैमाइश की और कानूनी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी तारागढ़ के नाम लिखित शिकायत एएसआई को सौंपी।
मौके से दो जेसीबी मशीनें कब्जे में लीं
माइनिंग विभाग की टीम ने मौके से काबू की गई दोनों जेसीबी मशीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों मशीनों को बतौर सबूत कब्जे में ले लिया है। छानबीन में अवैध खनन करने के इल्जाम में 3 व्यक्तियों की पहचान हुई है, जिनमें बलवान सिंह उर्फ भानु निवासी सुकरेत, मलकीत सिंह निवासी रकवाल और अरपन निवासी हाड़ा शामिल हैं।
थाना तारागढ़ पुलिस ने माइनिंग इंस्पेक्टर साहिल सकोला की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1957 की धारा 21(1), भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी अभियुक्त फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







