फरीदकोट में नशे के 13 हॉटस्पॉट इलाकों में CASO चलाया। एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस की निगरानी में पुलिस टीमों ने नशा तस्करी से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी ली।

इलाकों में घूम रहे संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। पुलिस का कहना है कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने हेतु ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी

विज्ञापनIn-Article Banner

पुलिस के मुताबिक, जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए 13 इलाकों की पहचान नशा हॉटस्पॉट के रूप में की गई है। इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाती है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीमों ने कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस अफसरों और कर्मियों ने संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी। अलग-अलग स्थानों पर पड़ताल करने के साथ संदिग्धों के घरों की तलाशी ली गई और पूछताछ की गई।

नशा बेचने वालों की सूचना देने की अपील

एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि नशे की सप्लाई चेन तोड़ने हेतु पुलिस समय-समय पर इस प्रकार के सर्च ऑपरेशन चलाती है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि नशा बेचने वाले व्यक्तियों के बारे में जानकारी पुलिस के साथ साझा करें, ताकि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट