अमृतसर | नवंबर का पहला सप्ताह बीतने के बावजूद दिन के समय गर्मी का एहसास बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में धूप की वजह से मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों तक तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम 14 से 17 डिग्री के बीच रह सकता है।