- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- PM Modi Visit Manila | Khalsa Diwan Gurudwara Redevelopment Inauguration
मनीला में गुरुद्वारे में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इसी बीच गुरुद्वारा साहिब के पुनर्विकास की रखी आधारशिला
पंजाब से हजारों किलोमीटर दूर फिलीपींस की राजधानी मनीला में बने 97 वर्ष पुराने गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नतमस्तक हुए। उन्होंने गुरुद्वारा खालसा दीवान में माथा टेका और इसके पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के मौके पर आयोजित समारोह
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने बताया, 'मनीला के गुरुद्वारा खालसा दीवान में आकर बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं।' गुरुद्वारे के पुनर्विकास से इसके ऐतिहासिक स्वरूप को संरक्षित करने के साथ यहां धार्मिक और सामुदायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
पंजाबियों ने विदेश में बनाया था सिख समुदाय का केंद्र
गुरुद्वारा खालसा दीवान की स्थापना 1929 में उन पंजाबी प्रवासियों ने की थी, जो रोजगार और बेहतर भविष्य की तलाश में फिलीपींस पहुंचे थे। वक्त के साथ यह वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और सिख समुदाय का मुख्य धार्मिक स्थल बन गया। यहां गुरुद्वारे में माथा टेकने के साथ पंजाबी परंपराओं और संस्कृति को भी सहेजा जाता है। लंगर की परंपरा के तहत हर धर्म और समुदाय के लोगों को भोजन कराया जाता है।
आसियान सम्मेलन में शामिल होने मनीला पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने हेतु फिलीपींस पहुंचे हैं। सोमवार को उन्होंने गुरुद्वारे के महत्व का जिक्र करते हुए बताया था कि यह सिख समुदाय के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से प्रेरित होकर सिख समुदाय ने मानवता की सेवा और बेहतर दुनिया बनाने में वैश्विक स्तर पर योगदान दिया है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







