शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को 8 साल पुराने मानहानि प्रकरण में चंडीगढ़ जिला अदालत से व्यक्तिगत पेशी में छूट मांगी। अतिरिक्त प्रमुख न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनाली सिंह की अदालत में आज प्रकरण की सुनवाई होनी थी। सुखबीर बादल की ओर से उनके वकील राजेश कुमार राय ने पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की। इसमें पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की जरूरी मीटिंग में शामिल होने का हवाला दिया गया। साथ ही बताया गया कि शुक्रवार को स्थानीय बार के वकील हड़ताल पर रहेंगे और कोर्ट में पेश नहीं होंगे। जानिए मामला क्या था……