- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Jail Warder Recruitment | Ex Agniveer Reservation & Age Relaxation
चंडीगढ़ में एक्स-अग्निवीरों को भर्ती में बड़ी राहत। उन्हें आयु सीमा में छूट के साथ आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।
चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत दी है। अब जेल महकमा में वार्डर की भर्ती में उन्हें आरक्षण और आयु सीमा में छूट का फायदा मिलेगा।
खास बात यह है कि इस भर्ती में केवल चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब और हरियाणा के मूल निवासी एक्स-अग्निवीरों को भी मौका दिया जाएगा।
नवीन नियमों के मुताबिक, आरक्षित पदों पर सबसे पहले चंडीगढ़ यूटी के मूल निवासी एक्स-अग्निवीरों को मौका मिलेगा। यदि योग्य प्रत्याशी नहीं मिलने से सीटें खाली रह जाती हैं, तो इन पदों को पंजाब और हरियाणा के मूल निवासी एक्स-अग्निवीरों से भरा जा सकेगा।
जेल वार्डर भर्ती में उम्र की सीमा में छूट जेल वार्डर के पदों पर भर्ती हेतु एक्स-अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। वहीं, अग्निवीर योजना के पहले बैच के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह छूट एससी, एसटी और ओबीसी वर्गों को सरकारी नियमों के तहत मिलने वाली आयु सीमा में छूट के अतिरिक्त होगी।
27 अक्टूबर को जारी हुए आदेश गृह विभाग की ओर से इस संबंध में 27 अक्टूबर को फैसला लिया गया था। इसके पश्चात इस संबंधी यह आदेश जारी कर दिए गए है। अपेक्षा है कि इससे काफी फायदा होगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







