लुधियाना के एक टीचर ने कनाडा जाकर करियर बनाने की आशा में कनाडाई PR लड़की से शादी की, मगर ये शादी उसे महंगी पड़ गई। आरोप है कि पत्नी ने उसे कनाडा बुलाने का भरोसा देकर 20 लाख रुपए नकद लिए और शादी, शॉपिंग व टिकट का खर्च भी करवाया। कुल मिलाकर लगभग 45 लाख रुपए लेने के पश्चात भी पत्नी ने उसे कनाडा नहीं बुलाया। पति ने पुलिस में शिकायत दी तो पत्नी ने पलटवार करते हुए उस पर थार मांगने और जबरन अननेचुरल सेक्स करने के आरोप लगा दिए। हालांकि, पुलिस पड़ताल में पत्नी व उसके मायके वाले इस रिश्ते में कोई सबूत पेश नहीं कर पाए। पुलिस पड़ताल के पश्चात अब पत्नी और उसके माता-पिता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। टीचर के साथ ठगी की कहानी सिलसिलेवार जानिए... पत्नी ने पुलिस को कही ये बातें... पुलिस जांच में ये बातें आई सामने…