जालंधर के मोहल्ला मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर हत्याकांड में थाना डिवीजन नंबर 4 में नरेश थापर के बेटों के सरेंडर कर दिया है। कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इससे पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिनमें एक युवती भी शामिल थी। शुक्रवार देर शात थाने जाते हुए नरेश थापर के बेटों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो में दोनों बेटे यह कहते नजर आ रहे हैं कि वे पुलिस के सामने खुद सरेंडर करने जा रहे हैं और इस पूरी घटना में उनके पिता का कोई दोष नहीं है। दूसरी ओर, एसीपी का कहना है कि उन्हें बेटों के सरेंडर करने को लेकर कोई सूचना नहीं है।