तरनतारन जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सरहाली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव खारा के पास नाकेबंदी के बीच उसे रोका।

तलाशी लेने पर उसके पास से 100 ग्राम अफीम और 1,000 रुपये बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त उत्तर राज्य के जिला खीरी का रहने वाला है। उसके खिलाफ थाना सरहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अभियुक्त से पूछताछ कर प्रकरण की आगे की पड़ताल कर रही है।

नाकेबंदी के बीच पुलिस ने रोका

विज्ञापनIn-Article Banner

डीएसपी पट्टी जगबीर सिंह ने जानकारी दी कि थाना सरहाली के एसआई रोहन सोढ़ी पुलिस टीम के साथ इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों और संदिग्ध लोगों की छानबीन कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम खारा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर जैसे ही पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह घबराकर वहां से भागने का प्रयास करने लग पड़ा। जब पुलिस ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उससे 100 ग्राम अफीम और 1,000 रुपये बरामद हुए।

आरोपी की पहचान जतिंदर सिंह निवासी बनवीर पूरा, जिला खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। थाना सरहाली में उसके खिलाफ मुकदमा नंबर 232 दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 27-A, 61 और 85 लगाई हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर