मोहाली जिले में डेराबस्सी के गुलाबगढ़ में एक महिला के घर हुई चोरी की जांच के बीच पुलिस को हेरोइन भी मिली। पुलिस ने चोरी के मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी का सामान और 40 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने एनडीपीए

गुलाबगढ़ निवासी सोना देवी पत्नी दुर्गेश ने 26 नवंबर को डेराबस्सी पुलिस में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोग उनके घर से कीमती सामान चुरा ले गए। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(3) और 305 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

सामान खरीदने वाली महिला भी अरेस्ट

विज्ञापनIn-Article Banner

जांच के बीच पुलिस ने गुलाबगढ़ की गली नंबर-1 निवासी अखिलेश को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अखिलेश ने कहा कि उसने चोरी का सामान गुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह और लक्ष्मी कौर को बेचा था। पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार किया।

गुरजीत सिंह ग्राम भगवाणपुर, डेराबस्सी का निवासी है। जसविंदर सिंह ग्राम बनावाली, जिला फिरोजपुर का निवासी है। लक्ष्मी कौर डेराबस्सी की रहने वाली है।

पड़ताल के बीच मिली हेरोइन

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का सामान और 40 ग्राम हेरोइन मिलने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत भी कार्रवाई की।

पुलिस अब जांच कर रही है कि हेरोइन आरोपियों तक कहां से पहुंची और क्या इस नेटवर्क से अन्य लोग जुड़े हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का क्षेत्र में हुई दूसरी चोरियों से कोई रिश्ते है या नहीं।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर