- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala Administrative Complex Maintenance Controversy | MLA Rana Gurjeet Singh Statement
कपूरथला स्थित जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स की छतों और दीवारों पर उगे पीपल के पौधों को लेकर स्थानीय विधायक राणा गुरजीत सिंह ने प्रशासन और उसके रखरखाव पर गंभीर प्रश्न उठाए हैं। कॉम्प्लेक्स के दौरे के बीच इमारत की बदहाली देखकर उन्होंने इसे सरकारी संपत्ति
'करोड़ों की लागत से बनी इमारत की यह हालत अफसोसजनक'
विधायक राणा गुरजीत सिंह ने बताया कि इसी कॉम्प्लेक्स में जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी), एसएसपी और पूरा राजस्व विभाग बैठता है। उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करोड़ों रुपये की भारी-भरकम लागत से इस आधुनिक इमारत का निर्माण कराया गया था, जिसे बने अभी ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद छतों और दीवारों पर पीपल के पौधों का उगना प्रशासनिक अनदेखी की साफ निशानी है।
अधिकारियों के रवैये पर उठाए सवाल
तीखा हमला बोलते हुए विधायक ने पूछा कि क्या कोई भी जिम्मेदार अफसर अपने निजी घर में ऐसी हालत बर्दाश्त करेगा? उन्होंने कहा कि जब भी वे कचहरी परिसर में आते हैं, तो प्रशासनिक इमारत की इस प्रकार की उपेक्षा देखकर उन्हें बेहद अफसोस और दुख होता है। उन्होंने शीघ्र से शीघ्र इमारत के उचित रखरखाव की मांग की है।







