- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Amritsar Drug & Illegal Weapon Seizure | Police BSF Anti Smuggling Action
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के बीच पुलिस और BSF ने अलग-अलग मामलों में अवैध हथियार और हेरोइन बरामद की है। घरिंडा थाना पुलिस ने अवैध पिस्तौल रखने के प्रकरण में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किय
पहली खेप में 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन बरामद
वहीं, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने लोपोके थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों से हेरोइन की खेप बरामद की है। पहले मामले में BSF ने पैकेट सहित 1 किलो 74 ग्राम वजन की खेप जब्त की। जांच के बीच इसमें 1 किलो 6 ग्राम हेरोइन और 68 ग्राम पैकेजिंग सामग्री पाई गई। इस मामले में पाकिस्तानी तस्कर को अज्ञात आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।
दूसरी खेप में 980 ग्राम हेरोइन जब्त
दूसरे प्रकरण में BSF ने पैकेट सहित 1 किलो 110 ग्राम वजन की खेप बरामद की। जांच में इसमें 980 ग्राम हेरोइन और 130 ग्राम पैकेजिंग सामग्री मिली। इस प्रकरण में भी पाकिस्तानी तस्कर की पहचान नहीं हो पाई है।
दोनों हेरोइन बरामदगी के मामले लोपोके थाना इलाका में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, हथियार बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।







