दिवाली के शुभ अवसर पर शनिवार को फरीदकोट जिले के तमाम शहरों और कस्बों के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। मिठाइयों, पटाखों, फल-फूल, सजावटी सामान और घरेलू वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारी हेतु लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

दिलचस्प बात यह रही कि दो दिन पहले तक व्यापारी वर्ग इस बार मंदे कारोबार को लेकर चिंतित था, लेकिन त्योहार के एकदम नजदीक आते ही लोगों का उत्साह सिर चढ़कर बोला। बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ ने दुकानदारों के चेहरों पर बड़ी राहत और प्रसन्नता ला दी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते वर्षों के मुकाबले इस बार दिवाली का जश्न और रौनक कहीं अधिक है।

ग्रीन दिवाली का संदेश और मिट्टी के दीयों की भारी मांग

विज्ञापनIn-Article Banner

इस बार बाजारों में 'ग्रीन दिवाली' का असर साफ दिखाई दे रहा है। मिट्टी के दीयों की मांग में भारी इजाफे के चलते जगह-जगह सैकड़ों स्टॉल सजाए गए हैं, जहां लोग खूब खरीदारी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त मिठाइयों, पटाखों, सजावटी सामानों और बच्चों के खिलौनों की भी रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की जा रही है। वहीं, लोग पंजाब सरकार के 'दिवाली बंपर' लॉटरी टिकट खरीदकर अपनी किस्मत भी आजमा रहे हैं।

'त्योहार ने हर चेहरे पर लाई मुस्कान'

कोटकपूरा के समाजसेवी प्रदीप मित्तल और बिट्टा नरूला ने जानकारी दी कि शुरुआती सुस्ती के बाद बाजारों में उमड़े इस जनसैलाब ने कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि खुशियों और रोशनी का यह पावन त्योहार हर घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर