जगराओं में सड़क पर सीवरेज का गंदे पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उनका कहना है कि वह अनेक बार इस परेशानी को लेकर विधायक व बोर्ड के अधिकारियों को सूचित कर चुके है लेकिन अभी तक परेशानी का हल नहीं हो पाया है। लोग रोजाना ह

इसी रोष में शनिवार को विद्यार्थियों व गांववासियों ने सड़क के बीचों- बीच ट्राली खड़ी करके सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

क्या है पूरा प्रकरण?

विज्ञापनIn-Article Banner

समाजसेवी सुख जगराओं ने बताया कि रायकोट रोड से लुधियाना हाईवे को जोड़ने वाला कोठे खजूरा रोड लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क की मरम्मत और जल निकासी के लिए विधायक व मंडी बोर्ड के अफसरों को अनेक बार गुहार लगा चुके है परंतु आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई। थोड़ी सी वर्षा होते ही पूरी सड़क तालाब में बदल जाती है और महीनों तक पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

गलत लेवल की वजह से ठप हुई निकासी

गांव निवासी हरप्रीत सिंह और सुरजीत सिंह के अनुसार सड़क के किनारे बनाए गए सीवरेज का लेवल सही न होने की वजह से गंदा पानी आगे बहने के बजाय सड़क पर ही जमा रहता है। पानी में सड़क के गहरे गड्ढे दिखाई न देने के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

जगराओं की कोठे खजूरा रोड पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए छात्र व गांववासी।

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर