जालंधर | दिल्ली के विधायक हरीश खुराना के लांबड़ा मंडल आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के बीच स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया और मुलाकात के लिए एकत्र हुए। खुराना ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर माथा टेका। उन्होंने गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले, सुख-शांति, समृद्धि एवं मानवता की खुशहाली हेतु अरदास की। यहां जगबीर बराड़, मंडल प्रधान मंदीप बख्शी, कुलदीप माही, विनय मोहन और मंगत राम शर्मा मौजूद थे।