- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Haryana CM Nayab Saini Jalandhar Visit | Sahyog Welfare Society Event
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे। पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सैनी यहां सहयोग वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित आयोजन में शामिल होंगे और ल
नगर के एक निजी स्कूल में पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजन के दौरान सैनी लोगों से संवाद करेंगे। हालांकि, उनके संबोधन में पंजाब की राजनीति और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्या संदेश रहता है, इस पर भी नजर रहेगी।
चुनाव से पहले राजनीतिक दलों ने गतिविधियां तेज की
पंजाब में विधानसभा चुनाव को अभी वक्त है, किंतु राजनीतिक दलों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी अब तक 71 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। वहीं, विपक्षी दल भी अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक सक्रियता बढ़ा रहे हैं।
भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भी आए थे शहर
इससे पहले वह भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव आयोजन में शिरकत करने हेतु 18 अक्टूबर को जालंधर आए थे। यहां उन्होंने शांति शहर स्थित भगवान वाल्मीकि आश्रम में मत्था टेका और पैदल मार्च में हिस्सा लिया था।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







